Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलदिन की कहानीराजनीतिक

आरोप:- ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर रिपेयरिंग के कार्य में संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के विपरीत कार्य किया करने का आरोप।

उत्तरकाशी।

जनपद मुख्यालय से महज 3 किमी की दूरी पर स्तिथ ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड उत्तरकाशी की और से किए जा रहे रिपेयरिंग के कार्य में संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है।

मिट्टी के ऊपर कोलतार बिछाकर खानापूर्ति कर किया जा रहा  है कार्य  इसका आरोप लगाया जा रहा है।

वही इस सबकी  जानकारी मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के रूप में विपिन नेगी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानको के विपरीत चल रहे कार्य का उन्होंने विरोध किया।

नेगी ने बताया की ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग वर्षों से बदहाल स्तिथि में पड़ा हुआ है, तो वहीं अब ज़ब लोक निर्माण विभाग को ज़ब इस सड़क की याद आई, तो इसपर लाखों के बजट को ख़र्च करने के बाद खानापूर्ति की जा रही है।

जबकि यह सड़क करीब 12 गांव की लाइफलाइन है, उसके बावजूद भी ठेकेदार और विभाग की और से सड़क पर मानको की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है, जहाँ पर क्रेशर के पत्थरो का प्रयोग होना चाहिए था, वहां पर सड़क की दीवार और पहाड़ी से पत्थर निकालकर खानापूर्ति की जा रही है।

नेगी ने कहा की अगर सड़क पर इसी प्रकार की खानापूर्ति की गई, तो इसके खिलाफ लोक निर्माण विभाग के ईई कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जायेगी।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता प्रवीण कुश का कहना है की संबंधित ठेकेदार को मानको के अनुसार कार्य करने को कहा गया है अगर लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

Dehradun: CM Dhami ने भारत की ऐतिहासिक जीत के 52 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में Gandhi Park में 1971 के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी, जिसमें दिग्गज,

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः- मटेला महोत्सव का आयोजन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़

khabargangakinareki

50वें राष्ट्रीय कुंजापुरी मेले का रंगारंग समापन; जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण की गूंज के बाद ‘लोकल नाइट’ में स्थानीय बच्चों के डांस, गायन और वादन ने जीता दिल।

khabargangakinareki

Leave a Comment