Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलचमोलीदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-जोशीमठ के लिए SDRF की एक और रेस्क्यू टीम हुई रवाना।

जोशीमठ को SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से एक और रेस्क्यू टीम रवाना

जोशीमठ। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीमें मौके पर उपस्थित है।
एसडीआरएफ टीमों द्वारा सेनानायक, SDRF के नेतृत्व में अन्य इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूधंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थापित किया जा रहा है।

आज जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों में SDRF द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ टीमें बनाकर 09 ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हो रही इमारतों/मकानों/अन्य भवनों को चिन्हित करने में सहयोग करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रह रहे लोगों को भी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनाँक 10 जनवरी 2023 को प्रातः वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक SDRF के नेतृत्व में SDRF का एक दल मय आवश्यक उपकरणों के जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है।

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

Related posts

Gujarat Board Class 10th Result 2024: GSEB ने जारी किया रिजल्ट, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

khabar1239

ब्रेकिंग:-दीपावली में ग्राहक के  लक्री ड्रा में निकला मोबाईल।

khabargangakinareki

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट पहनना बहुत जरूरी , हेलमेट को लेकर करे सख्त कार्यवाही -जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment