Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पूर्व काबीना का जाना हाल। वहीं अपने स्वास्थ्य जांच को पहुंची वरिष्ठ आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष की भी पूछी कुशलक्षेम।

गांववासी और सुशीला बलूनी से मिलने जौलीग्रांट पहुंचे सीएम धामी
डोईवाला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह गांववासी का हाल जाना।
वहीं जौलीग्रांट में अपने स्वास्थ्य जांच को पहुंची वरिष्ठ आंदोलनकारी व महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम भी पूछी।

शुक्रवार को सीएम धामी दोपहर करीब पौने एक बजे जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मोहन सिंह गांववासी का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। गांववासी पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट में भर्ती हैं।

सीएम धामी ने सुशीला बलूनी से मिलकर उनके स्वास्थ के बारे में भी जाना।
सुशीला बलूनी को किडनी आदि की जांच के लिए जौलीग्रांट लाया गया था।

मुख्यमंत्री ने उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए अस्पताल की टीम से बातचीत की जिसके बाद सीएम धामी वापस रवाना हुए।

मौके पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, विजय बलूनी, संजय बलूनी, विनय बलूनी और मनोज नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने भद्रकाली में परिवहन विभाग की चेकिंग पोस्ट एवं पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियो और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली वर्चुअली बैठक,

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आजादी के 76 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित है सिलोडा और धंगड़ गाँव ।

khabargangakinareki

Leave a Comment