Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी के लम्बित आवेदनों के संबंध में बुधवार को जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी के लम्बित आवेदनों के संबंध में बुधवार को जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बताते चलें कि राज्य आंदोलनकारियों के अभिलेख प्रमाणिकता की पुष्टि में लंबित प्रकरणों को सत्यापन आख्या हेतु संबंधित को भेजने के लिए सभी एसडीएम को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गए।

वहीं सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने को भी कहा गया

ताकि लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण कर उच्च स्तर पर आख्या उपलब्ध कराई जा सके।

इस बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण करने, समाचार पत्रों की कतरन के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों का चयन करने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया।

वहीँ इस बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, एएसपी वी.डी. डोभाल, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी लक्ष्मीराज चौहान, सदस्य/राज्य आंदोलनकारी मुरारी लाल खण्डवाल, पुरूषोत्तम बिष्ट, देवी सिंह पंवार, हरपाल सिंह रौतेला, लोकेन्द्र जोशी, विनोद कुकरेती, कुंवर सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, सचिव किशन रावत भौतिक रूप उपस्थित रहे, जबकि अन्य एसडीएम वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Related posts

एम्स: स्वास्थ्य सेवाओं ने लिखी सफलता की कहानी – बीमारियों के निदान से लेकर खोज और अनुसंधान तक बढ़ा ग्राफ – 3 वर्षों में अस्पताल सेवाओं में हुआ इजाफा, मेडिकल शिक्षा में भी लगी छलांग।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी।

khabargangakinareki

अंतरराष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन में मिलेट क्षेत्र में निवेश के लिए Uttarakhand को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री Modi और CM Dhami

khabargangakinareki

Leave a Comment