Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूननैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-नंदा देवी मूर्ति निर्माण के लिए हल्द्वानी से आयेगा कदली बृक्ष। जगदीश बवाड़ी।

नंदा देवी मूर्ति निर्माण के लिए हल्द्वानी से आयेगा कदली बृक्ष। जगदीश बवाड़ी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में कदली वृक्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई।
बैठक में नंदा देवी महोत्सव हेतु कदली वृक्षों के लिए चयनित स्थानों के संबंध में चर्चा हुई।
अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि विगत दिनों समिति के सदस्यों द्वारा चयनित सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

समिति द्वारा कदली वृक्ष हेतु विपिन चंद्र लोहनी चंद्रावती कॉलोनी पीली कोठी बड़ी मुखानी स्थान को चयनित कर लिया गया है ।

कदली वृक्ष हेतु चयनित स्थान में यजमान विपिन चंद्र लोहनी के नेतृत्व में मनोज लोहनी, सी एस पंतोला, नवीन पांडे, दिनेश पंतोला, योगेश बिष्ट, गिरीश चंद्र द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कदली वृक्ष समिति के सदस्य गोधन बिष्ट, हीरा रावत, भुवन बिष्ट एवं कैलाश जोशी द्वारा कदली वृक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया गया , इसके साथ ही रामसेवक सभा द्वारा घर घर कलेंडर और झंडा वितरण का कार्य भी चल रहा है।
इस दौरान संरक्षक गिरीश चंद्र जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपसचिव राजेंद्र बिष्ट, हरीश राणा, मोहित शाह, कुंदन नेगी, आनंद बिष्ट, दीपक साह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास मोबाइल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध, तहसील में प्रदर्शन।

khabargangakinareki

CM Dhami ने 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी Chindrialal Rahi से मुलाकात की, Doon Medical College Hospital में सहायता का आश्वासन दिया

khabargangakinareki

इन युवाओं के जज्बे को सलाम: थोड़ी सी मेहनत और जुनून, पहाड़ में ही मिलेगा पैसा, तरक्की और सुकून

cradmin

Leave a Comment