Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-उपजिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल सुजड़गांव का निरीक्षण।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल सुजड़गांव विकासखंड प्रताप नगर का निरीक्षण उपजिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र नेगी द्वारा किया गया ।

निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में 51 के सापेक्ष 17 बालिकाएं उपस्थिति पाई गई। 02 अनुदेशिकाएं , 01 चतुर्थ श्रेणी, एक कंप्यूटर अनुदेशिका तथा 01रसोईया मौके पर उपस्थिति पाए गए।
हॉस्टल वार्डन अवकाश पर देहरादून गई हैं जिनका प्रार्थना पत्र विद्यालय में पाया गया ।

हॉस्टल का संचालन विधिवत नियमानुसार किया जा रहा है । सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा बालिकाएं काफी खुश नजर आई।

निरीक्षण के दौरान अनुदेशकों द्वारा कक्षाएं ली जा रही थी।

हॉस्टल में सुरक्षा, शौचालय ,साफ सफाई, सौंदरीकरण आदि सभी उचित पाया गया तथा हॉस्टल का संचालन वार्डन के नेतृत्व में सही किया जा रहा है।

वही इस पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग:कैबिनेट ने लगायी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर

khabargangakinareki

जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित गति से मामलों का निस्तारण।

khabargangakinareki

एम्स,ऋषिकेश व रोड ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त पहल पर प्रदेश के सभी 13 जिलों में फर्स्ट रिस्पांडर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया आयोजित ,जिसमें प्रथम एवं द्वितीय चरण में 50 – 50 लोगों के बैच को दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment