Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-वाटर स्पोर्टस एडवेंचर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट महिला एवं पुरुष का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन।

नई टिहरी(टिहरी गढ़वाल)

वाटर स्पोर्टस एडवेंचर कोटी कॉलोनी नियर टिहरी लेक टिहरी गढवाल में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट महिला एवं पुरुष का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रितू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 सितम्बर 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक वाटर स्पोर्टस एडवेंचर कोटी कॉलोनी नियर टिहरी लेक, टिहरी गढवाल में आयेाजित सीनियर राष्ट्रीय क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट महिला एवं पुरुष विशेष प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सम्पन्न हो गया है।

क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट खेल में प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह एवं एनेनी देवी के द्वारा खेल तकनीकी की बारीक से जानकारी दी गयी है।

विशेष प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि ए.जी.एम टीएचडीसी टिहरी गढवाल ए.एन. त्रिपाठी द्वारा खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार के रूप में खेल किट प्रदान की गयी।

उन्होंने दिनांक 14 सितम्बर से 17 सितम्बर, 2023 तक कोटी कॉलोनी नियर टिहरी लेक, टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम को शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर सचिव ओलम्पिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड डी.के.सिंह, डिप्टी कमांडेंट वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टिट्यूट आई.टी.बी.पी. टिहरी गढवाल, अपर महाप्रबन्धक टी.एच.डी.सी. टिहरी गढ़वाल सहित मुकेश शर्मा, डी.एस. चौहान, नरेन्द्रसिंह कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०उ०मा० विद्यालय में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पूर्व काबीना का जाना हाल। वहीं अपने स्वास्थ्य जांच को पहुंची वरिष्ठ आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष की भी पूछी कुशलक्षेम।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए ये निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment