Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- सोमवार को पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती पहुंचकर राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 की तैयारियों का जिलाधिकरी ने लिया जायजा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती पहुंचकर राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 की तैयारियों का लिया जायजा।

वहीं  जिलाधिकारी ने इस निरीक्षण के दौरान स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई, शौचालय व्यवस्था, मंच व्यवस्था आदि सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत पूर्णानन्द खेल मैदान, मुनिकीरेती में कल दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 से 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का शुभारंभ होने जा रहा है।

जनपद में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में सम्पूर्ण भारत से स्वयं सहायता समूहों, कास्तकारों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

‘वोकल फोर लोकल‘ थीम पर उत्तराखण्ड एवं देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह के प्रतिभागियों, कास्तकारों, हस्तकला कारीगरों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय स्टॉलों के माध्यम से किया जायेगा।

इस मौके पर विभिन्न रोजगार प्रदाता कम्पनियों के साथ रोजगार मेले का आयोजन, ग्राम्य विकास/कृषि/उद्यान/पशुपालन/मत्स्य/सहकारिता विभागों द्वारा किसान गोष्ठी, वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन, योगासन कार्यक्रम, विधिक साक्षरता शिविर, चिकित्सा गोष्ठी एवं चिकित्सा दिव्यांग शिविर, समाज कल्याण विभाग का शिविर, बाल विकास विभाग की गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही मेले में दर्शक उत्तराखण्ड के लोक गायकों एवं स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठायेंगें।

मेले को सफल बनाने में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अधिकारियों की भागीदारी अपेक्षित है।

इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

धरासू पुलिस ने गांव-गांव में जाकर जानी सीनीयर सिटीजन की कुशलक्षेम।

khabargangakinareki

अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व, व नगर निगम टीम ने संयुक्त रूप से किया ध्वस्तीकरण।

khabargangakinareki

जिला पूर्ति अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल का दावा, जनपद में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति बनी हुई है सामान्य।

khabargangakinareki

Leave a Comment