Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,एम्स ऋ​षिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,एम्स ऋ​षिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान एम्स मेडिकल कॉलेज के 42 विद्यार्थियों ने महादान किया। उन्होंने आगे भी जीवन के संरक्षण के लिए जरुरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान का संकल्प लिया।
एम्स ट्रॉमा सेंटर स्थित ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग (ब्लड बैंक) में आयोजित स्वै च्छिक रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. )मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. (डॉ.) जया चतुर्वेदी,​चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गीता नेगी ने संयुक्तरूप से किया। बताया गया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों को समय समय पर पड़ने वाली रक्त जैसी जरुरतों को पूरा करना व अमूल्य जीवन को बचाना है।
साथ ही शिविर के माध्यम से एम्स के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने महादान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक भी किया। शिविर में संस्थान के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया।
शिविर के दौरान 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में टीएचडीसी प्रा.लि.ने भी सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान शिविर के आयोजनकर्ता सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बलराज सिंह और अशोक कुमार चौधरी रहे।
रक्तदान शिविर के लिए लगभग 50 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, इनमें से 42 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
इस दौरान कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ. )मीनू सिंह , डीन डॉ. जया चतुर्वेदी , मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजीव मित्तल व डॉ. गीता नेगी ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. गौरव पुनिया, भूप सिंह ,गजेंद्र जुनावा, कमलजीत जाखड़, विशाल चौधरी, दानिश का आभार प्रकट किया गया। बताया गया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में पायरेक्सिया टीम के सदस्य तेज प्रकाश मित्तल, करण भाटिया, अंकुर शर्मा, आकांक्षा कुमार , ऋषभ गुप्ता, सिमरन कलाल, श्वेता सिंह, गजराज सिंह, आर्यन मित्तल ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला,राकेश राणा।

khabargangakinareki

अतिथि देवो भव: के भाव के साथ ऑपरेशन मुस्कान के तहत श्रद्धालुओं को सहारा देती मित्र पुलिस।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः- उत्तराखंड के राज्यपाल ने 102 वर्षीय भारतीय फाइटर श्री मजेठीया से की मुलाकात।

khabargangakinareki

Leave a Comment