Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

लाल पानी ऋषिकेश में निर्माणधीन नगर निगम ऋषिकेश की टचिंग ग्राउंड का नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।

लाल पानी ऋषिकेश में निर्माणधीन नगर निगम ऋषिकेश की टचिंग ग्राउंड का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कार्यकारी संस्था के साथ निर्माण अधीन कार्य की समीक्षा की गई ।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्था द्वारा कुल 1340 मी बाउंड्री वॉल के सापेक्ष लगभग 750 मी बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
मौके पर 80 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही निर्माण अधीन साइट पर लेबोरेटरी, मेडिकल ब्लॉक तथा एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें वर्तमान में नीव खुदाई एवं नीव भरान का कार्य किया जा रहा है।

वन विभाग के स्तर से प्लांट से शिफ्ट होने वाले तथा काटे जाने वाले पौधों का चिह्नीकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्लांट को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने तथा ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए नगर निगम द्वारा वन विभाग के प्राक्कलन के आधार पर धनराशि अंतरित कर दी गई है जिसका कार्य वन विभाग के स्तर से शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य से अधिक किया जा चुका है।

संस्था को मौके पर अधिक मजदूर एवं मशीनरी तैनात करके कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान श्री रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त, श्री चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, श्री दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता, श्री संदीप raturi जूनियर इंजीनियर तथा श्री अर्जुन सिंह सोलंकी साइट आदि उपस्थित हुए।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के ऑर्थाे विभाग के तत्वावधान में आयोजित लाइव सर्जरी कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को स्पाईन सर्जरी को सुविधाजनक बनाने हेतु आईओएनएम प्रक्रिया अपनाने की बारीकियों कराया गया रूबरू ।

khabargangakinareki

Bigg Boss 17 से बाहर निकलने के बाद Aishwarya Sharma ने फूटा गुस्सा, ‘पार्टनर के साथ जाना..’ बताया बड़ा भूल

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-खटलगांव खेल मैदान त्रिस्तरीय खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता में सल्ट विधायक महेश जीना ने किया शुभारंभ।

khabargangakinareki

Leave a Comment