Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल टिहरी में SVEEP कार्यक्रम के अनुसार समस्त कार्मिकों को निर्वाचन में सम्पूर्ण प्रतिभागता करने के लिए किया जागरूक।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल टिहरी में SVEEP कार्यक्रम के अनुसार समस्त कार्मिकों को निर्वाचन में सम्पूर्ण प्रतिभागता करने के लिए जागरूक किया गया।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के SVEEP नोडल अधिकारी श्री विजय रणबीर सिंह, सहायक कुलसचिव द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी कार्मिको को अपने व अपने आसपास के व्यक्तियों के वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्म के अनुसार अपना वोटर कार्ड बनाने या संशोधन करने के सम्बंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिया गया अमर शहीद श्री देव सुमन जी के पैतृक गाँव ग्राम जौल में माह मार्च के द्वितीय सप्ताह में SVEEP कार्यक्रम के अनुसार जनजागरूकता हेतु विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री के0आर0 भट्ट, परीक्षा नियंत्रक श्री वी0के0 श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव श्री प्रमोद बेंजवाल तथा विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
■■■■■■■■■■■■■■
**सूचना विभाग**

Related posts

ब्रेकिंग:-मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया तहसील का निरीक्षण।

khabargangakinareki

पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा इन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आजादी के 76 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित है सिलोडा और धंगड़ गाँव ।

khabargangakinareki

Leave a Comment