Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जिला पूर्ति विभाग के तत्वाधान में बुधवार को संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा चारधाम मार्ग में किया गया औचक निरीक्षण।जारी किए गए ये निर्देश।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग के तत्वाधान में बुधवार को संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा चारधाम मार्ग के मुख्य पड़ाव ढालवाला, मुनिकीरेती आदि में औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान टीम द्वारा परचून विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट आदि का सघन निरीक्षण कर होटल/ रेस्टोरेंट आदि में साफ-सफाई रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री निर्मित तथा रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही उपयोग किये जा रहे तौल उपकरणों की भी जांच की गई एवं पैकेज सामग्री को निर्धारित एम.आर.पी. मूल्य पर ही बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। यात्रा काल में संयुक्त टीम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण की कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।

इस दौरान संयुक्त जांच दल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेन्द्रनगर आर.एस.गुसाई, पूर्ति निरीक्षक चौदहबीघा विजय प्रकाश बहुगुणा, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विभाग प्रदीप रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Related posts

एसटीपी निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं मानक संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।

khabargangakinareki

विश्व पर्यटन दिवस 2025 पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष अभियान”।

khabargangakinareki

Uttarakhand Electricity नियामक आयोग ने वार्षिक Electricity टैरिफ वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, Global Investor Summit

khabargangakinareki

Leave a Comment