Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानी

यहां PWD गेस्ट हाउस के पास के जंगल में लगी आग को फायर की टीम ने किया काबू।

बड़ोकोट *PWD गेस्ट हाउस के पास के जंगल में लगी आग को फायर की टीम ने किया काबू।

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जगह से जगह से आगजनी की शिकायतों से कोहराम मचा हुआ है।

बताते चलें कि बड़कोट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास के जंगल की आग आवासीय बस्ती के निकट आने की सूचना पर *फायर यूनिट बडकोट* तत्काल फायर उपकरणों सहित घटनास्थल पर रवाना पहुंची जहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस व पोंटी बैंड के पास जंगल में लगी थी।

वही बताया गया है की यह आग बहुत तेजी से बस्ती की ओर बढ़ रहीं थी।

फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होज व हौज रील फैलाकर आग को को काबू किया गया।

उक्त आग अमन राणा व संजय के मकान के बहुत नजदीक आ गई थी।

वहीँ इस बढ़ती आग को फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्क़त के बाद काबू किया गया ।

गनीमत रही कि इस अग्नि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कितने मूल्य की वन संपदा स्वाहा हो गयी इसका कोई ब्यौरा नही है।

Related posts

जनपद जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा विद्यालयी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अंकिता के हत्यारों दोषियों को कड़ी सजा मिले, हर जगह है यही मांग।

khabargangakinareki

मूर्ति राम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, 5000 ब्रायलर चूजों का हो रहा पालन।

khabargangakinareki

Leave a Comment