Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 31 जुलाई, 2024 को बन्द रहेंगे।

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 31 जुलाई, 2024 को बन्द रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2024 की सांय 07:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 जुलाई, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्य नजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 31 जुलाई, 2024 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

Related posts

घर से भाग आया था नाबालिक ,पुलिस ने घर से भाग कर आए इस नाबालिग के लिए किया ये काम।

khabargangakinareki

Home Guard Day 2023: Uttarakhand के होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा 12 आकस्मिक अवकाश और सेना कैंटीन

khabargangakinareki

आगामी लोक सभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

khabargangakinareki

Leave a Comment