Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

यातायात पुलिस ने की स्कूली वाहनों की चैकिंग,बच्चों की सेफ्टी के लिये दी जरुरी हिदायतें।

यातायात पुलिस ने की स्कूली वाहनों की चैकिंग।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

उत्तरकाशी बच्चों की सेफ्टी के लिये दी जरुरी हिदायतें।*

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी* के दिशा-निर्देशन में आज *यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में स्कूली बस, टैक्सी, कैब आदि को चैक कर सुरक्षा सम्बन्धी जरुरी हिदायतें दी गयी।

यातायात पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन में फर्स्ट-एड- बॉक्स व प्राथमिक फायर सुरक्षा उपकरण होना अनिवार्य रुप से रखने, वाहन की खिड़की तथा दरवाजों पर ताले/लॉक, स्कूल वाहन पर स्कूल का नाम और टेलिफोन नंबर लिखे होने,

वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने के साथ वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाण पत्र, रूट परमिट, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन प्रमाण पत्र मापदंडों के अनुसार रखने, वाहनों के आगे व पीछे रिफलेक्टर व रिफलेक्टिव टेप तथा बच्चो को उतारते समय जरुरी सावधानियां बरतने की हिदायतें दी गयी।

इस दौरान पुलिस द्वारा बच्चों को हाथ या शरीर का कोई अन्य अंग अनावश्यक रुप से खिडकी के बाहर न निकालने की हिदायत दी गयी।

Related posts

ब्रेकिंग:-अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कुमाऊँ मण्डल में डेंगू निंयत्रण, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, नैनीताल क्षेत्र में भू-स्खलन की स्थिति के बाद राहत सम्बन्धित कार्यों सहित विभिन्न जन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पौराणिक माघ मेला (बड़ाहाट का थोलु ) 14 जनवरी से मकरसंक्रांति के महा पर्व से देवी देवताओं के सानिध्य में की जाती है शुरुवात।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-बाजार के बीच आया पहाडी से चट्टान का टुकड़ा, चार से पांच दुकाने ध्वस्त ।

khabargangakinareki

Leave a Comment