Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का किया जा रहा आयोजन।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

इस लिखित परीक्षा का आयोजन अन्य जनपदो के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में भी किया जा रहा है।

परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला सभागार नई टिहरी में सदस्य उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रताप सिंह शाह एवं अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी टिहरी के.के. मिश्रा द्वारा पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग एवं परीक्षा में तैनात समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केन्द्र प्रभारी/प्रधानाचार्य एवं आयोग प्रतिनिधि के साथ बैठक आहूत की गयी है।

संबधित अधिकारियों को परीक्षा के सफल सम्पादनार्थ उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देश एवं गाइड लाईन के संबंध में अवगत कराया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद टिहरी के अन्तर्गत उक्त परीक्षा के आयोजन हेतु 05 परीक्षा केन्द्र यथा बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराडी नई टिहरी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल चौकलियाचक बीपुरम मार्ग नई टिहरी, रा.बालिका इण्टर कॉलेज नई टिहरी, राजकीय इण्टर कालेज मोलधार नई टिहरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, नई टिहरी बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 894 अभ्यर्थी द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

परीक्षा के सफल /निष्पक्ष एवं निर्बाध सम्पादन हेतु 01 जोनल मजिस्ट्रेट, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 02 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सभी परीक्षा केन्द्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस / प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अपने परीक्षा केन्द्र में पर्याप्त समय पूर्व पहुँच जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

Related posts

ब्रेकिंग:- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर।

khabargangakinareki

अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित शरदोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का रिबन काटकर किया गया उद्घाटन।

khabargangakinareki

यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को ठंड के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए,लगातार बढ़ते ठंड के कारण नरेंद्र नगर में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे।

khabargangakinareki

Leave a Comment