Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत उत्तराखण्ड में मातृ मृत्यु दर में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग को 104 के माध्यम से ए.एन.एम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी (प्रसव पूर्व देखभाल) के लिए की जाने वाली विजिट की ट्रैकिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में मातृ मृत्यु दर में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश भर में गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, ए.एन.सी, एनिमिया की स्थिति पर गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठनों के साथ कार्य करते हुए जल्द एक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी में सुधार के लिए प्रदेश में शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की गणना के निर्देश देते हुए उनके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था के लिए एन.आई.वी.एच सहित चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की सहायता लेने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एसडीजी इण्डेक्स के तहत निजी क्षेत्र में प्रबन्धकीय पदों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लक्ष्य के सम्बन्ध में श्रम विभाग को नोडल बनाते हुए सर्वेक्षण व डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा के मामलों पर पुलिस विभाग को महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िता को सेफ हाउस में रखने तथा उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आत्महत्या के मामलों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग को आयु के अनुसार आत्महत्या के आंकड़े एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि टारगेटेड अप्रोच के साथ इस दिशा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जा सके।

सीएस ने अनुसूचित जातियों के खिलाफ हिंसा के मामलों में प्रभावी जांच एवं ससमय क्षतिपूर्ति वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग को नोडल बनाते हुए ब्लैक स्पाॅट, क्रैश बैरियर से सम्बन्धित डेटा एकत्रित करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, डॉ.आर राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

वर्तमान में जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत संजीव कुमार पौरी का सहायक निदेशक खेल के पद पर पदोन्नति।

khabargangakinareki

मुख्यालय उत्तरकाशी से मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान का सिलसिला जारी।

khabargangakinareki

Uttarakhand Electricity नियामक आयोग ने वार्षिक Electricity टैरिफ वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, Global Investor Summit

khabargangakinareki

Leave a Comment