Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व, व नगर निगम टीम ने संयुक्त रूप से किया ध्वस्तीकरण।

स्थान। नैनीताल

अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व, व नगर निगम टीम ने संयुक्त रूप से किया ध्वस्तीकरण।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर दमुवाढूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा स्थल पर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नाले की भूमि पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य होना पाया गया। इनमें एक प्रकरण में उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति द्वारा नाले की भूमि पर दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था।
टीम द्वारा तत्काल निर्माण कार्य को रुकवाया गया एवं नाले की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया।

इसके अतिरिक्त, नाले के क्षेत्र में स्थित भवनों को राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित किया गया, जिस पर मानसून के दृष्टिगत सुरक्षा सलाह जारी करते हुए घर खाली करने की सलाह दी गई।
साथ ही, नाले की भूमि पर की जा रही एक अवैध प्लॉटिंग को टीम द्वारा मौके पर ही ध्वस्त किया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

नालों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल अवैध है, बल्कि बरसात के मौसम में जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न कर सकता है।
ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल चौहान, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तथा राजस्व एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Related posts

चंबा ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत THDC हाइड्रो पॉवर अभियांत्रिकी कॉलेज, भागीरथीपुरम में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, भूदेव ऐप डाउनलोड कार्यक्रम के तहत* आपदा जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित।

khabargangakinareki

धरासू पुलिस ने गांव-गांव में जाकर जानी सीनीयर सिटीजन की कुशलक्षेम।

khabargangakinareki

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 03 अक्टूबर, 2024 से होगा शुरू।‘‘ ‘‘मेले में 03 अक्टूबर, 2024 की रात्रि उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिकायें उप्रेती बहनों एवं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एण्ड पार्टी के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।‘‘

khabargangakinareki

Leave a Comment