Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रौडधार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रौडधार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित”

शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के तहसील जाखणीधार, विकासखंड देवप्रयाग अंतर्गत न्याय पंचायत धरुण के राजकीय इंटर कॉलेज रौडधार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की उपस्थिति भी रही।

शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा विभिन्न मांग पत्र एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से पेयजल समस्या, जंगली जानवरों के बढ़ते प्रभाव, विद्युत विभाग की झूलती तारें तथा सड़क कटान के प्रतिकर से संबंधित विषय शामिल रहे।

महाविद्यालय नैरवरी चंद्रबदनी के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में आवागमन हेतु बस सेवा, फर्नीचर एवं कलर प्रिंटर की व्यवस्था तथा महाविद्यालय तक आने वाले मार्गों के सुधारीकरण की मांग रखी गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र में आधार कार्ड निर्माण एवं संशोधन हेतु शिविर लगाए जाने की मांग की गई।

शिविर के दौरान जनपद में आयोजित चारों बहुउद्देशीय शिविरों में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, श्रम, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान, आयुष, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, वन, कौशल विकास एवं सेवायोजन, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही की गई।

इस शिविर के दौरान उप–जिलाधिकारी टिहरी संदीप, बीडीओ यशोधर, तहसीलदार राजेंद्र गुंसोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिव्य चंद, सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

व्यथा:-जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्यूणा गांव के ग्रामीण जर्जर ट्रॉली से आवागमन करने को मजबूर

khabargangakinareki

CM Dhami और Rajnath Singh सहित VVIP, दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के लिए Haridwar के Harihar आश्रम में जुटे; UP के CM Yogi Adityanath की भागीदारी पर अटकलें

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जोशीमठ: प्रत्येक परिवार को दी जाएगी तत्कालिक 1.50 लाख की अंतरिम सहायता ।

khabargangakinareki

Leave a Comment