Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित गति से मामलों का निस्तारण।

टिहरी गढ़वाल :- राजस्व लोक अदालत में प्राप्त 226 में 214 वादों का निस्तारण।

जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित गति से मामलों का निस्तारण किया गया लोक अदालत के दौरान कुल 226 वाद सुनवाई हेतु प्राप्त हुए, जिनमें से 214 वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने न्यायालय नई टिहरी में 5 वादों का निस्तारण किया।

वहीं असिस्टेंट कलेक्टर टिहरी कमलेश मेहता द्वारा 06, असिस्टेंट कलेक्टर प्रतापनगर अंकित राज द्वारा 10, असिस्टेंट कलेक्टर घनसाली अलकेश नौडियाल द्वारा 07, असिस्टेंट कलेक्टर कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा 47, असिस्टेंट कलेक्टर नरेन्द्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल द्वारा 19 तथा असिस्टेंट कलेक्टर धनोल्टी नीलू चावला द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया ।

वहीं विभिन्न तहसीलों में तहसीलदारों के द्वारा 112 वादों का निस्तारण किया गया ।

जिलाधिकारी ने कहा की इस पहल से राजस्व लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण आपसी सहमति, सरल प्रक्रिया और त्वरित सुनवाई के आधार पर किया गया, जिससे वादकारियों को शीघ्र न्याय प्राप्त हुआ।

वहीं इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिली है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आएगी।

 

Related posts

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 29 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं।

राष्ट्रीय एकीकरण व्याख्यान कार्यक्रम 28 को – समारोह में डा. गैरोला की महामारी में चुनौतियों के समाधान विषय पर आधारित पुस्तक का होगा लोकार्पण।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के आपातकाल चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आवश्यक संसाधनों व बेड क्षमता में बढ़ोत्तरी के बाद अत्यधिक गंभीर रोगियों के लिए शुरू किया गया रेड एरिया।

khabargangakinareki

Leave a Comment