Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित* *एसटीपी प्लांट की स्थापना एवं सीवर नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के निर्देश, गंगा को प्रदूषित होने से रोकने व जनजागरूकता पर दिया जोर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित*

*एसटीपी प्लांट की स्थापना एवं सीवर नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के निर्देश, गंगा को प्रदूषित होने से रोकने व जनजागरूकता पर दिया जोर*

*ढालवाला में प्रस्तावित 300 केएलडी एसटीपी को लेकर स्थानीय लोगों से संवाद एवं जागरूकता बढ़ाने के निर्देश*

*तपोवन क्षेत्र के 38 होटलों को एसटीपी से संबंधित नोटिस जारी, नरेंद्रनगर एसटीपी का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में मासिक जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित एवं कार्यरत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की मासिक प्रगति एवं संचालन संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा जल संस्थान एवं जल निगम के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे वार्डवार सीवर लाइन की स्थिति तथा सीवर लाइन से जुड़े हाउसहोल्ड (घरों) की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही निर्देशित किया गया कि वे सभी डिवीजनों के अंतर्गत होटलों को जारी किए गए नोटिस एवं पारित आदेशों की प्रतियां तथा उन पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जनपद में सीवर लाइन की वर्तमान स्थिति, सीवर नेटवर्क से भवनों के संयोजन (हाउस कनेक्शन) तथा शेष भवनों को सीवर लाइन से जोड़ने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से संबंधित दो प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण एवं अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए हैं।

बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों के क्रम में तपोवन क्षेत्र में एसटीपी प्लांट स्थापित न किए जाने के संबंध में 38 होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही बताया गया कि नरेंद्रनगर में निर्माणाधीन 2 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

गंगा वाटिका के समीप ढालवाला, मुनि की रेती में प्रस्तावित 300 केएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा जताई जा रही आपत्ति के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऊधमसिंह नगर में स्थापित 500 केएलडी एसटीपी प्लांट के संचालन एवं उसके सकारात्मक अनुभवों को स्थानीय लोगों के साथ साझा किया जाए। साथ ही, आमजन को प्लांट की उपयोगिता, पर्यावरणीय लाभ, गंगा को प्रदूषित होने से बचाने एवं आधुनिक तकनीक के संबंध में जागरूक एवं शिक्षित करते हुए संवाद के माध्यम से स्थिति का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस बैठक में जल संस्थान व जल निगम के अधिकारी, गंगा समिति से जिला परियोजना अधिकारी अरुण आदि संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

कुंजापुरी मेले की तैयारी/व्यवस्थाओं को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।”

khabargangakinareki

ऋषिकेश में संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह की देखरेख में आयोजित कार्डियोडायबिटिक सोसाइटी का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को विधिवत हो गया संपन्न।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी स्थापना दिवस पर आयोजित मेले के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण।

khabargangakinareki

Leave a Comment