Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

कुंजापुरी मेले की तैयारी/व्यवस्थाओं को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।”

“कुंजापुरी मेले की तैयारी/व्यवस्थाओं को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।”

आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत कुंजापुरी मेले की तैयारी, व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग हिंडोलखाल से कुंजापुरी मंदिर परिसर तक मोटर मार्ग, पैदल मार्ग, पार्किंग आदि का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सड़कों के किनारे नियमित झाड़ी कटान एवं साफ सफाई करवाने तथा विद्युत लाइनों चेक करने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के दृष्टिगत
बड़ेड़ा गांव में मंदिर के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।

तत्पश्चात कुंजापुरी मेला परिसर नरेंद्रनगर में खेल मैदान, स्टॉल लगाने कास्थान, मंच आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर वी.के. मोगा, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, मंदिर के पुजारी राजेंद्र सिंह भंडारी आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

New Maruti Suzuki Swift: 6.49 लाख से शुरू, नई फीचर्स के साथ मारुति स्विफ्ट, जानिए क्या है इसमें खास, बुकिंग शुरू

khabar1239

घनसाली को मिली 1301 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास व लोकार्पण।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में  दिनांक 02 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० किरेथ केमर* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

Leave a Comment