Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:-होनहार छात्र गौरव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल होने पर खुशी जाहिर की।

होनहार छात्र गौरव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल होने पर खुशी जाहिर की।

रिपोर्ट :- ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के छात्र गौरव नैनवाल ने सैनिक घोड़ाखाल स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
गौरव ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई उमा लवली स्कूल मल्लीताल से की है।
वर्तमान में वे सनवाल स्कूल नैनीताल के कक्षा 9 के छात्र है।
गौरव के पिता व्यवसायी है व माता गृहणी है, गौरव ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता बड़े भाई तनुज नैनवाल और स्कूल के शिक्षकों की मेहनत को कारण बताया है।
गौरव की सफलता के लिए उमा लवली स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ ही सनवाल स्कूल नैनीताल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी और गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उक्त जानकारी नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता नीरज जोशी ने दी।उन्होंने बताया गौरव पढ़ाई में बहुत अच्छा है तथा जो भी कार्य करता है वह लगन से करता है ।
गौरव के उज्जवल भविष्य की जोशी परिवार व व्यापारियों ने कामना की है।

Related posts

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल अग्रिम आदेशों तक स्थगित।

khabargangakinareki

महिलाओं के लिए मिसाल बनी सुनीता सजवाण।” ’एन.आर.एल.एम. से जुड़कर तहसील बनी आत्मनिर्भर।”

टूटी हड्डियों’ को जोड़कर एम्स लौटा रहा घायलों की ’मुस्कान’ – संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज।

khabargangakinareki

Leave a Comment