Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचार

ब्रेकिंग:-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भवन में भीषण आग लगने से सनसनी

हल्द्वानी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भवन में भीषण आग लगने से सनसनी । फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में जुटी ।

Report:- चन्दन सिंह बिष्ट

हल्द्वानी की रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भवन में आग लग गई ।
आग की सूचना हल्द्वानी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई । दमकल विभाग और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने बैंक भवन में लगी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया ।

बैंक के भीतर से आग और गहरे काले धुएँ का गुबार बाहर निकलते दिखा ।
घने रिहायसी और व्यवसायिक इस क्षेत्र में आग लगने से आस पड़ोस के भवनों को भी खतरा हो गया ।
बैंक के ठीक बगल में होटल है जिसको सबसे ज्यादा खतरा बन गया है , आनन फानन में बगल के घरों को खाली कराया गया और सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किये गए ।
बैंक के बाहर से उसका शक्तिशाली जनरेटर भी रखा हुआ है । धुएं को निकालने के लिए पुलिस जवानों ने बैंक के बोर्डों को हटाया ।

इसके अलावा बैंक के भीतर की आग को बुझाने के लिए पानी की तेज फुंहार छोड़ी गई । इस बीच क्षेत्र के तमाशबीन की भीड़ लग गई ।
वनभुलपुरा थाने में आने वाले इस क्षेत्र में कई बैंक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं ।

Related posts

ब्रेकिंग:-गदर 2: 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर के बाद कि कहानी एवं पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टिहरी में अवैध निर्माण पर शिकंजा।

khabargangakinareki

कैची धाम नीम करौली महाराज के दर्शन कर आयुक्त दीपक रावत ने जाम की परेशानियों को नजदीक से देखा।

khabargangakinareki

Leave a Comment