Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिक

ब्रेकिंगः-मानिला मन्दिर में श्रद्धालुओ में खाशा उत्साह।

मानिला मन्दिर में श्रद्धालुओ में खाशा उत्साह।

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के मानिला में पौराणिक स्याल्दे बिखोती मेले के मौके पर कई लोगों ने शक्ति स्वरूपा मां तल्ला मानिला देवी के मंदिर में दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

दो वर्ष बाद लगे मेले में लोगों में खासी भीड़ रही है।
हर साल बैसाख के दो गते को पुरातन समय से ही तल्ला मानिला में स्याल्दे बिखोती मेला लगता है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष से मेला नहीं लगा पाया ।

शुक्रवार को सुबह से ही तल्ला मानिला देवी मंदिर में दूरदराज से लोग मन्दिर पहुंचकर भक्तों ने पूजा पाठ कर मन्नतें मांगी, मन्दिर में पूरा दिन मंदिर मां के जयकारों से गुंजयमान रहा है।

मेले में लोक कलाकारों ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी।

इसमें हुड़के की थाप के बीच झोड़ा गायन मुख्य आकर्षण रहा है। मेले में स्थानीय व्यापारियों सहित मैदानी इलाकों से पहुंचे व्यापारियों ने कई स्टॉल लगाये।

मेले में लगे स्टॉलों से महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की है।

इस मौके पर मन्दिर कमेटी अघ्यक्ष, एस ओ सल्ट गोविन्द सिंह मेहता मेले में शांति व्यवस्था के लिये प्रशासन, राजस्व पुलिस टीम और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-हल्द्वानी शहर में जगह-जगह पर जलभराव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

khabargangakinareki

इस जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों से ली बरसात के सम्बंध में जानकारी।

khabargangakinareki

Leave a Comment