Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-ग्राम पंचायत मंजखेत में वितरित किए गए कूड़ेदान

ग्राम पंचायत मंजखेत में वितरित किए गए कूड़ेदान।
आज ग्राम पंचायत मंजखेत के दोनों राजस्व गांवों मंजखेत और थिराणी के सभी 85 परिवारों को पोर्टेबल कूड़ेदान वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा की ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, तभी हम सही मायने में गांव को स्वच्छ रखकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को भी सरकार कर सकते हैं।

प्रधान संगठन के जिला संरक्षक देवचंद रमोला ने प्रधान राणा की कार्यशैली और जनसेवा की भावना की तारीफ करते हुए कहा की अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रधान राणा ने सभी ग्रामवासियों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और सहयोग के धन्यवाद ज्ञापन किया।

तत्पश्चात सभी ग्रामवासियों ने पूर्व की भांति आज पुनः गांव में सफाई अभियान के तहत गलियों की सफाई करने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

यहां महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने 10 घँटे के अंदर धर दबोचा।

khabargangakinareki

यहां PWD गेस्ट हाउस के पास के जंगल में लगी आग को फायर की टीम ने किया काबू।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पुलिस द्वारा शहीद पवन सिंह सुगड़ा, राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी।

khabargangakinareki

Leave a Comment