Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-चंबा की शराब की दुकान पर तय कीमत से अधिक वसूले जा रहे। जाने क्या है इस मामले में सेल्समेन की दलील।

चंबा की शराब की दुकान पर ओबररेट से बिक रही है शराब।

नई टिहरी| जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर चंबा की शराब की दुकान पर आए दिन ओबर रेट से शराब बेची जा रही है, लेकिन विभाग इन शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए तैयार नहीं है| यह मामला एक बार का नहीं है बल्कि हर दिन चंबा की शराब दुकान पर ओबर रेट से शराब बेची जाती है और ना ही दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है जिससे ग्राहकों को शराब की बोतलों का रेट पता चल सके | साथ ही आपको बता दें कि जब जिला मुख्यालय के समीप की दुकान पर ही ओबर रेट से शराब बिक रही है तो जिले के दूरदराज की शराब की दुकानों का क्या हाल होगा|
जबकि शराब की दुकान से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही चंबा का थाना भी स्थित है, उसके बावजूद भी शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए दिन ओवररेट से शराब बेच रहे हैं इन शराब कारोबारियों को पुलिस व आबकारी विभाग का कोई भय नहीं दिख रहा है|

जब शराब बेचने वाले सेल्समैन से पूछा गया कि आप ओवररेट पर शराब क्यों बेच रहे हो तो सेल्समैन का कहना था कि हम दिन भर खड़े रह कर थक जाते हैं और ग्राहकों की सुन-सुनकर कान खराब हो जाते हैं इसलिए हमें श्याम को कान की दवाई डालनी होती है इसलिए ओवर रेट में शराब बेच रहे हैं|

वही जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जिले में 26 दुकानें आवंटित हुई हैं और सभी दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि सेल्समैन ग्राहकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार ना करें और साथ ही कहीं पर भी ओवर रेटिंग ना करें यदि मामला प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|

Related posts

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर। *जनता मिलन कार्यक्रम में उठीं विभिन्न समस्याएं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

khabargangakinareki

सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव ग्राम में श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जन जागरण गंगा संवर्धन चिंतन शिविर का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment