Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-चंबा की शराब की दुकान पर तय कीमत से अधिक वसूले जा रहे। जाने क्या है इस मामले में सेल्समेन की दलील।

चंबा की शराब की दुकान पर ओबररेट से बिक रही है शराब।

नई टिहरी| जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर चंबा की शराब की दुकान पर आए दिन ओबर रेट से शराब बेची जा रही है, लेकिन विभाग इन शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए तैयार नहीं है| यह मामला एक बार का नहीं है बल्कि हर दिन चंबा की शराब दुकान पर ओबर रेट से शराब बेची जाती है और ना ही दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है जिससे ग्राहकों को शराब की बोतलों का रेट पता चल सके | साथ ही आपको बता दें कि जब जिला मुख्यालय के समीप की दुकान पर ही ओबर रेट से शराब बिक रही है तो जिले के दूरदराज की शराब की दुकानों का क्या हाल होगा|
जबकि शराब की दुकान से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही चंबा का थाना भी स्थित है, उसके बावजूद भी शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए दिन ओवररेट से शराब बेच रहे हैं इन शराब कारोबारियों को पुलिस व आबकारी विभाग का कोई भय नहीं दिख रहा है|

जब शराब बेचने वाले सेल्समैन से पूछा गया कि आप ओवररेट पर शराब क्यों बेच रहे हो तो सेल्समैन का कहना था कि हम दिन भर खड़े रह कर थक जाते हैं और ग्राहकों की सुन-सुनकर कान खराब हो जाते हैं इसलिए हमें श्याम को कान की दवाई डालनी होती है इसलिए ओवर रेट में शराब बेच रहे हैं|

वही जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जिले में 26 दुकानें आवंटित हुई हैं और सभी दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि सेल्समैन ग्राहकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार ना करें और साथ ही कहीं पर भी ओवर रेटिंग ना करें यदि मामला प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|

Related posts

50वें राष्ट्रीय कुंजापुरी मेले का रंगारंग समापन; जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण की गूंज के बाद ‘लोकल नाइट’ में स्थानीय बच्चों के डांस, गायन और वादन ने जीता दिल।

khabargangakinareki

सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 34 जन शिकायतें/अनुरोध पत्र किये गए दर्ज।

khabargangakinareki

183वां नैनीताल का जन्मदिन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ धूमधाम से मनाया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment