Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिकविशेष कवर

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत नोडल ऑफिसर एएमएफ टिहरी गढ़वाल ने टिहरी एवं नरेन्द्रनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत नोडल ऑफिसर एएमएफ टिहरी गढ़वाल ने टिहरी एवं नरेन्द्रनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को नोडल ऑफिसर एएमएफ/जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि., टिहरी गढ़वाल विनोद कुमार ढौंडियाल द्वारा टिहरी एवं नरेन्द्रनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

नोडल ऑफिसर ने बुधवार को रा.प्रा.वि.रानीचौरी, रा.प्रा.वि. वीड, रा.प्रा.वि. माणदा, रा.प्रा.वि. छाती, रा.प्रा.वि. जगेठी, रा.प्रा.वि. कृथवालगांव एवं रा.प्रा.वि. दुवाकोटी का निरीक्षण किया।

वहीं उन्होंने बताया कि समस्त मतदान केन्द्रो पर मतदान हेतु सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें सही पायी गई।

रा.प्रा.वि. छाती एवं रा.प्रा.वि. कृथवालगांव में छात्र संख्या कम होने के कारण वर्तमान में दोनों विद्यालयों का संचालन नहीं हो रहा है, जबकि विद्यालयों में मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधाएँ सही पायी गयी।

रा.प्रा.वि. कृथवालगांव में शौचालय निर्माण का कार्य अन्तिम चरण में है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने एवं कक्षा में एलईडी बल्ब लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

 

Related posts

एम्स ऋषिकेश में अब उच्च तकनीकी वाले एंडोवेस्कुलर न्यूरोइंटरवेंशन शुरू। एम्स दिल्ली व पीजीआइ चंडीगढ़ की तरह इस संस्थान में भी ब्रेन व स्पाइन की खून की नसों से संबंधित बीमारियों का बिना चीरफाड़ के उपचार।

khabargangakinareki

प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी व वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी ने वन विभाग टीम के साथ किया ओखलकांडा रेंज का निरीक्षण कर वन कर्मियों को दिये टिप्स।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

khabargangakinareki

Leave a Comment