Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीयू एस नगरराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रूपये सालाना प्रीमियम के साथ 18 से 70 साल के लोगों को किया जायेगा कवर।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रूपये सालाना प्रीमियम के साथ 18 से 70 साल के लोगों को किया जायेगा कवर।‘‘

‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रूपये सालाना प्रीमियम के साथ 18 से 50 साल के लोगों को किया जायेगा कवर।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित जनपद स्तरीय परामर्श समिति (डीएलसीसी) की बैठक ली।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को शतप्रतिशत सेचुरेट करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

योजनाओं के संतृप्ति अभियान को लेकर डीपीआरओ को एलडीएम से समन्वय कर जीपीडीपी बैठकों का शेड्यूल उपलब्ध कराते हुए बैठकों में बैंकर्स की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा एलडीएम को योजनाओं से संबंधित फार्म सीवीओ को शेयर करने को कहा गया, ताकि बैठको एवं केसीसी प्रक्रिया के दौरान एक साथ सभी कार्य हो सकें।

सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्राम स्तर पर एडीईओ पंचायत के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, सरकारी कर्मचारियों को भी योजनाओं से कवर करने, लोग योजनाओं से कवर हो रहे हैं, को लेकर बैंकों में फुटफॉल रेश्यों के अनुसार प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

एलडीएम मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 15 जनवरी, 2025 तक ग्राम स्तर पर संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रति सदस्य प्रति वर्ष 20 रुपये का प्रीमियम देय है, जिसमें आयु सीमा 18 से 70 साल है।
दुर्घटना के कारण मृत्यु पर 02 लाख रूपये तथा विकलांगता के आधार पर 02 लाख एवं 01 लाख रूपये दिये जाने का प्राविधान है। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रूपये सालाना प्रीमियम के साथ 18 से 50 साल के लोगों को कवर किया जायेगा।

बैठक में डीडीओ मो. असलम, सीवीओ आशुतोष जोशी, डीपीआरओ एम.एम. खान एवं संबंधित बैंकों के अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related posts

टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में बैठक की गयी आयोजित।

khabargangakinareki

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशे के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। एसएसपी ने दिया इनाम।

khabargangakinareki

एम्स, ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज में डेंगू बुखार के प्रति जनजागरूकता फैलाने व इससे बचाव के उपायों को बढ़ावा देने पर जोर।

khabargangakinareki

Leave a Comment