Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी के भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली में आयोजित किया जायेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर।

जनपद टिहरी के भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली में आयोजित किया जायेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से आवेदकों को घर पर पासपोर्ट बनाने की सुविधा देने के लिए जिले के भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली में तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि 6 से 8 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय घनसाली में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप में आवेदकों के नए पासपोर्ट और पुनर्निर्गमन (रिइश्यू) पासपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शुरू हो जाएंगे।

अधिकृत वेबसाइट http://passportindia.gov.in पर जाकर आवेदक अपॉइंटमेंट, फीस सहित फार्म भर सकते हैं।

पांडेय ने बताया कि प्रत्येक दिन 50-50 कुल 150 पासपोर्ट तीन दिनों तक घनसाली में बनाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

वहीं उन्होंने बताया कि अब तक नई टिहरी, कोटद्वार में मोबाइल वैन कैंप से पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके जरिए दूरस्थ क्षेत्र के आवेदकों को घर पर ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा दी जा रही है।

Related posts

एम्स ऋषिकेश में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में अलग – अलग स्थानों पर 2 युवकों के डूबने की सूचना

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- 36 न्याय पंचायतों में आपदा प्रबन्धन, वनाग्नि,प्राथमिक उपचार,सी.पी.आर,आग,भूकंप रोधी भवन निर्माण विधि एवं कोविड संक्रमण के रोकथाम सम्बन्धी प्रशिक्षण/जनजागरूकता कार्यक्रम शुभारंभ।

khabargangakinareki

Leave a Comment