Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने धूम धाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम ।

होली मिलन। सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने होली मिलन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया ।

चार धाम यात्रा से पूर्व व होली मिलन कार्यक्रम में होटल व्यबसाईयों ने चार धाम यात्रा में सीमित संख्या का विरोध किया, साथ ही यात्रा मार्गो पर विभिन चेक पोस्ट बेर्रिएर पर पुलिस द्वारा यात्रियों का बार बार चेकिंग करने से हो रही परेशानियों के खिलाफ सर्व सम्मिति प्रस्ताव पारित किया।

होली की शुभ कामनाएं देते हुए अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा ने कहा कि सभी होटल व्यबसाई आगामी चार धाम यात्रियों के स्वागत के लिए त्यार है।

यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। नगरपालिका अध्य भूपेंद्र सिंह चौहान का इस अवसर पर फूल माला, पहाड़ी टोपी, स्मृति चिन्ह देकर होटल एसोसिएशन ने स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष ने उत्तरकाशी नगर को साफ, स्वच्छ, पर्यटकों के लिए सुन्दर शहर बनाने के लिए हर संभव आश्वाशन संकल्प दिया।।
इस अवसर पर होली गुलाल रंग लगाकर, गुजिया मिठाई खिलाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी।। इस अवसर पर अजय पुरी, सुभाष कुमाईन, शूरवीर चौहान, उत्तम गुसांईं, राजेंद्र पंवार, बिन्देश कुड़ियाल, मनोज रावत, मुकेश चौहान, प्रकाश भद्री, रविंद्र नेगी, धीरज सेमवाल, शिव शंकर पंत, राजेश जोशी अभिषेक जगूड़ी, धनपाल पंवार, विमलकान्त, अशोक सेमवाल सहित अन्य शामिल रहै

Related posts

घोड़पुर में राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ नागराजा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न।

khabargangakinareki

यहां 112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Anupam Kher Kainchi Dham में बाबा नीम करोली महाराज के महत्व की प्रशंसा करते हैं और उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए

khabargangakinareki

Leave a Comment