Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-शौचालय के निर्माण हेतु जनहित संस्था ने पालिका कर्मचारियों के साथ किया निरीक्षण।

शौचालय के निर्माण हेतु जनहित संस्था ने पालिका कर्मचारियों के साथ किया निरीक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में संस्था का शिष्टमंडल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से मिला।

इस दौरान शिष्टमंडल ने बार बार आग्रह करने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से नगर के बी० एम० शाह पार्क के सामने सड़क पर शौचालय का निर्माण न होने के कारण जनता को हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा पूछा कि मामले को लेकर पूर्व मे दिये ज्ञापन मे क्या कार्यवाई हुई।

शिष्टमंडल के मुताबिक अधिशासी अधिकारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को जनहित संस्था के सदस्यों के साथ भौतिक निरीक्षण करने को कहा। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का संस्था की ओर से स्वागत किया।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के गठन के बाद से लेकर अब तक जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी भी उनियाल को दी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, समेत महासचिव अशोक साह, महेश चंद्र आर्या, मनोज कुमार सनवाल, वकीलउद्दीन, मोहित राजपूत तथा जी०के०ए गौरव बब्बी समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंगः-जिला कार्यालय मे वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत वनों में निवास करने वाले वन गुर्जरों आदिवासी समुदायों और अन्य पारम्परिक वनवासियो के अधिकारों को मान्यता एव वादो से सम्बन्धित मामले की बैठक।

khabargangakinareki

Bigg Boss 17 से बाहर निकलने के बाद Aishwarya Sharma ने फूटा गुस्सा, ‘पार्टनर के साथ जाना..’ बताया बड़ा भूल

khabargangakinareki

पतंजलि के बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh चल रहे दौरे के दौरान Haridwar में निवेश के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

khabargangakinareki

Leave a Comment