Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवर

श्री कृष्ण भवन जीवनी माई मार्ग ऋषिकेश के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज अध्यक्ष भारत माता मंदिर की गरिमामई उपस्थिति रही।

श्री कृष्ण भवन जीवनी माई मार्ग ऋषिकेश के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज अध्यक्ष भारत माता मंदिर की गरिमामई उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन तुलसी मानस मंदिर के महत्व रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया।

श्री कृष्ण भवन समन्वय सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक नवीन शर्मा एवं भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज को पुष्पहार शोल उड़ाकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया ऋषि कुमारों के द्वारा महाराज श्री का वेद मंत्रों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को जन जन तक जागृत करने हेतु सदैव धर्म के प्रचार और प्रसार को अपना उद्देश्य मानना चाहिए।

धर्म रहेगा तो हम संस्कृति के उत्थान हेतु निरंतर संघर्षशील रहेंगे। महाराज ने बाल आश्रम से वानप्रस्थ आश्रम तक जाने वाली माया और धर्म के पारस्परिक संबंध का पूर्ण उल्लेख किया।

संत सम्मेलन में आऐ सभी संत समाज एवं अतिथियों का स्वागत अभिनंदन भारत माता मंदिर हरिद्वार के प्रबंधक आर डी शास्त्री ने किया
इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, आर डी शास्त्री , नवीन शर्मा , महंत रविप्रापनाचार्य , निर्वतमान महापौर श्रीमती अनिता ममगाई , दीप शर्मा पवन शर्मा , नवल कपूर , पंकज शर्मा , पार्षद रीना शर्मा , पंडित वेद प्रकाश शर्मा
[ पुत्तम लाल मिश्रा नमन शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-टिका भाजपा और कांग्रेस को कर रहे फीका,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है टिका प्रसाद मैखुरी ।

khabargangakinareki

जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन प्रकरणों की समीक्षा।

khabargangakinareki

04 व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत किया गया मुकदमा पंजीकृत तथा 10 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत की गई निरोधात्मक कार्यवाही।

khabargangakinareki

Leave a Comment