Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नैनीताल के इस ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित सोलर पंपिंग लिफ्टिंग पेयजल योजना से किसानों को मिली बड़ी राहत।

स्थान। नैनीताल।

उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल
नैनीताल के ओखलखंडा ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित सोलर पंपिंग लिफ्टिंग पेयजल योजना से किसानों को मिली बड़ी राहत।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर ग्रामीण क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित सोलर पंपिंग लिफ्टिंग पेयजल योजना से किसानों को काफी सहायता प्राप्त हो रही है।

किसानों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है

यहाँ बता दें उत्तराखंड सरकार ने किसानों और ग्रामीण के लिए पेयजल समस्या को दूर करते हुए जनपद नैनीताल के ओखलखंडा ब्लॉक के ग्राम लूगड़ में रुपए 9 लाख 42 हजार की धनराशि से सोलर लिफ्टिंग पंपिंग योजना शुरू की है।

इस योजना से गांव के 3000 लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने के साथ काश्तकारों को सिंचाई हेतु भरपूर पानी उपलब्ध हो रहा है।
इस से पहले इस क्षेत्र में पानी की किल्लत होती थी लेकिन अब राज्य सरकार की महत्वकांशी सोलर लिफ्टिंग पंपिंग योजना शुरू होने के फलस्वरूप इस क्षेत्र में पानी की समस्या का जड़ से समाधान हो गया है।

इसी के साथ उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल संकट को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है।
इस अत्याधुनिक योजना के तहत गांव से 500 मीटर की दूरी पर नीचे नदी के किनारे में सौर ऊर्जा से संचालित पंपिंग सिस्टम लगाए गए है, जिसके द्वारा पाइप लाइन की मदद से वहां से पानी गांव तक पहुंचता है।

यह योजना न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि इस योजना से दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों और किसानों की बिजली पर निर्भरता को भी समाप्त किया है। इससे गांव के लगभग 3000 की आबादी को शुद्ध, स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति मिल रही है।

Related posts

यहां महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने 10 घँटे के अंदर धर दबोचा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों से ली बरसात के सम्बंध में जानकारी।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में  दिनांक 02 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० किरेथ केमर* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

Leave a Comment