Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री नैनीताल सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने मानसिक चिकित्सालय का किया संयुक्त रूप से निरीक्षण।

स्थान । नैनीताल।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नैनीताल सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने मानसिक चिकित्सालय का किया संयुक्त रूप से निरीक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के गेठिया स्थित मानसिक चिकित्सालय का पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने 100 बेड के निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रविवार को श्री भट्ट गेठिया पहुंचे जहां उन्होंने 100 बेड के मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान कार्यदाई संस्था से निर्माण संबंधित जानकारी ली। श्री भट्ट ने बताया कि 4456.92 लाख की लागत से इस चिकित्सालय का निर्माण होना है जिसमें शासन द्वारा 1492.97 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं। श्री भट्ट ने बताया कि अब तक राज्य के सेलाकुई में एकमात्र मानसिक चिकित्सालय है गेठिया में इस अस्पताल के बन जाने के बाद राज्य में दो मानसिक चिकित्सालय होंगे और कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं होगा।

श्री भट्ट ने अधिकारियों और कार्य संस्था से गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। वर्तमान स्थिति तक अस्पताल का कार्य 20% पूरा हो चुका है। श्री भट्ट ने कहा कि 2026 तक यह अस्पताल बनकर तैयार होना है जिसमें 36 बेड महिला, 36 बेड पुरुष, 10 बेड बालक और 10 बेड बालिका के अलावा पांच बेड अतिरिक्त होंगे।

श्री भट्ट ने कहा कि कार्यवाही संस्था को कई समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान श्री भट्ट के साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ नेता हरीश बिष्ट सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-विघायक महेश जीना ने 14 करोड लागत से तामढौन – गोलना मोटर का किया शिलान्यास, ग्रामीणों की दी बड़ी सौगात

khabargangakinareki

एसबीआई में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी व बैंक में गबन कर लाखो रुपए की धनराशि हड़पने वाले बैंक कैशियर को टिहरी पुलिस ने 14 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-बिभिन्न धर्म समुदाय से जुड़े लोगों की बैठक , एसडीएम द्वारा आगंतुक समस्त पदाधिकारियों से आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण भाव के साथ मनाए जाने की अपील की गई।

khabargangakinareki

Leave a Comment