Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडचमोलीदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

थराली पुलिस की कार्यवाही: 500 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की यारसागंबू बरामद।

थराली पुलिस की कार्यवाही: 500 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की यारसागंबू बरामद।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थराली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने 500 ग्राम प्रतिबंधित ‘कीड़ा जड़ी’ या ‘यारसागंबू’ के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई वन्य उपज की तस्करी को रोकने तथा पंचायत चुनावों को निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है।

एसपी चमोली द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध वन संपदा की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे

वन्य उपज की तस्करी में संलिप्तता की सूचना मिलने पर, चौकी प्रभारी देवाल,उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह बुटोला ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर देवसारी बेंड ग्वालदम के पास घेराबंदी की। इस दौरान, एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500 ग्राम प्रतिबंधित ‘कीड़ा जड़ी’ (यारसागंबू) बरामद हुई।

बरामद की गई ‘कीड़ा जड़ी’ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में थाना थराली में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-15/2025 धारा 26(छ), 41 और 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और गिरफ्तार अभियुक्त, *नक बहादुर पुत्र हरका बहादुर, निवासी बोरकोट ग्राम पालिका वार्ड न 3, थाना रामिडाडा, जिला जाज्रकोट, कनाली नेपाल* को नियमानुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम:

1- उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह बुटोला (चौकी प्रभारी देवाल)
2- कांस्टेबल आज़ाद सिंह

Related posts

किरायेदारी अधिनियम 2021: उत्तराखंड विस में हुआ पास, अब मकान मालिक नहीं बढ़ा सकेंगे मनमाना किराया

cradmin

सीएम हेल्पलाइन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें अधिकारी-जिलाधिकारी टिहरी।

khabargangakinareki

ऋषिकेश में संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह की देखरेख में आयोजित कार्डियोडायबिटिक सोसाइटी का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को विधिवत हो गया संपन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment