Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने टिहरी झील रिंग रोड़ के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

टिहरी झील रिंग रोड़ संबंधी बैठक सम्पन्न। ‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को टिहरी झील रिंग रोड़ के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मनोज बिष्ट ने बताया कि रिंग रोड़ का कार्य तीन फेज में होना है, जिसके तहत प्रथम फेज में कोटी कालोनी-डोबरा चांटी, द्वितीय फेज में डोबरा-पीपलडाली तथा तृतीय फेज में पीपलडाली-घनसाली शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रथम फेज में कोटी कालोनी-डोबरा चांटी रिंग रोड़ को पर्यटन विभाग के पर्यवेक्षण में उनके माध्यम से बनाया जाना है, जिसमें लैंड एक्वायर तथा निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।

इसके अन्तर्गत 09 गांव लाभान्वित होंगे, जिनसे भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भूमि मुआवजा की फाइल तैयार करने तथा जनपद स्तरीय टाइम लाइन बनाने के निर्देश दिये, ताकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बाद अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

अवगत कराया गया कि द्वितीय फेज डोबरा चांटी-पीपलडाली तथा पीपलडाली-घनसाली रिंग रोड़ का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा, जिसमें लैंड एक्वायर की कार्रवाई चल रही है।

जिलाधिकारी ने फेज 2 के कार्यो को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय कर नियमानुसार सिविल सोयम की भूमि को क्लियर करने को कहा।

इसके साथ ही सभी तहसीलों को 10-4 की भूमि का आंकलन कर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि भूमि को सूचीबद्ध कर जीआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। साथ ही वन पंचायत की भूमि का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा गया।

यूटीडीबी के अधिकारी ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि टिहरी बांध झील पर्यटन विकास के तहत 06 कलस्टर में कार्य किया जाना है, जिसमंे कोटी कालोनी कलस्टर, तिवाड़गांव कलस्टर, मदननेगी कलस्टर, डोबरा चांठी कलस्टर, झील कलस्टर तथा नई टिहरी कलस्टर शामिल हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि आईएसबीटी एवं सिटी सेंटर उन्नयन, तिवाड़ गांव उन्नयन, टूरिज्म रोड़, डोबरा चांटी पार्क, टिपरी-मदननेगी रोपवे उन्नयन, मदननेगी मंदिर उन्नयन, महादेव मंदिर सादणा उन्नयन, प्रवेश द्वार, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी उन्नयन में डीपीआर/टेंडर कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी ने तिवाड़ गांव को जनपद का माॅडल गांव के रूप में विकसित करने की बात कही।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा जगदीश खाती, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, तहसीलदार शादाब, भूमि अध्यापित से बीना सेमवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

बडकोट में नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का सी0ओ0 बडकोट ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ।

khabargangakinareki

नगर पालिका परिषद चम्बा के आगामी निर्वाचन के लिए कांग्रेस पार्टी के निकाय प्रभारी *एडवोकेट जयवीर सिंह रावत* ने कांग्रसजनों के साथ एक संवाद बैठक कर संभावित दावेदारों पर की गहन चर्चा।

khabargangakinareki

हरिद्वार की मनसा देवी में हुई घटना सरकार की नाकामी का नतीजा है:- राकेश राणा।

khabargangakinareki

Leave a Comment