Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहां मुख्यमंत्री निर्देशानुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन को लेकर हुई बैठक।

“मुख्यमंत्री निर्देशानुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन को लेकर हुई बैठक”

“प्राकृतिक / दैवीय आपदा से हुई क्षति के आंकलन हेतु बैठक संपन्न”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, आज बुधवार 13 अगस्त को जनपद टिहरी के जिला सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन का विवरण सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागवार लिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अति वृष्टि से प्रभावित या संभावित क्षति वाले स्थलों का प्रस्ताव जीयो–टैग फोटो सहित आगामी कुछ दिनों में प्रस्तुत करें। सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चयनित टीम शीघ्र ही इन स्थलों का निरीक्षण करेगी।

बैठक में विभागवार जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि पेयजल निगम की पाइपलाइन टूट गई है, वहीं
जल संस्थान ने 136 टूटी पाइपलाइन के बारे में बताया। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा अपनी तीन सड़कों, प्रतापनगर के रोलाकोट व रौणिया और चम्बा की गुनोगी के क्षतिग्रस्त होना बताया। ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली ने हिंडोलाखाल में क्षतिग्रस्त दीवार से अवगत कराया, पीएमजीएसवाई चंबा द्वारा 11 सड़को पर स्लिप आने के कारण रेस्टोरेशन कार्य के बारे में बताया गया। नगर पंचायत घनसाली द्वारा उनके कार्यालय के पास गिरे पुश्ते और सैनिक विश्राम गृह के पास स्लिप आने से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ मद में एस्टिमेट भेजने को कहा।

राष्ट्रीय राज्यमार्ग विभाग द्वारा धनोल्टी के पास क्षतिग्रस्त 8 मीटर दीवार की जानकारी दी, वापकॉस द्वारा बूढ़ाकेदार – पिंसवाड सड़क से अवगत कराया।

सिंचाई विभाग द्वारा नरेंद्रनगर में 10 नहर आपदा से क्षतिग्रस्त बताई गई। लोनिवि नरेन्द्रनगर द्वारा 51 सड़कों पर
कोट से कोडारना, नरेंद्रनगर से रानीपोखरी और तिमिली आदि सड़को का विवरण दिया। शिक्षा विभाग द्वारा कुल 27 विद्यालयों के क्षतिग्रस्त होने से अवगत कराया।

मुनि की रेती नगर पालिका से वार्ड नंबर 8, 9 और 11 में मलबा और पानी आने से साफ सफाई के बारे में बताया गया।

लोनिवि टिहरी ने 22 सड़को के बारे में और लोनिवि कीर्तिनगर ने बड़ी 12 दीवार और सड़को के बारे में बताया। 28 कार्यों से अवगत कराया जिसमें मुख्य देवप्रयाग से हिन्डोलाखाल है।

वन विभाग ने 9 स्थानों पर नर्सरी में दीवार गिरने, चेकडैम टूटने की बात बताई।

इनके अतिरिक्त सभी विभागों द्वारा आपदा से हुआ नुकसान और संवेदनसील संभावित क्षेत्र के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया।

इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

यहां हुआ दिल एवं फेफड़े के जलस्फोट (कार्डियक हयदतिड) का सफल ऑपरेशन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सोमेश्वर ग्राम भकुना के तोक सलानी में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक विभाग ने दी जानकारी।

khabargangakinareki

PWD Srinagar ने Singtali में गंगा पर Garhwal Arch Bridge की योजना शुरू की है, जिसका लक्ष्य Dehradun से Ramnagar की दूरी कम करना और पर्यटन को बढ़ावा

khabargangakinareki

Leave a Comment