Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव सच्चे लोकतंत्र की दिशा में एक मजबूत कदम ।

युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव सच्चे लोकतंत्र की दिशा में एक मजबूत कदम ।

 

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के टिहरी जनपद के कोऑर्डिनेटर कृष्णवीर सिंह चाहर और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस संगठनातमक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

कृष्णवीर सिंह चाहर ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा की है। ये चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर होंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि युवा कांग्रेस पहला राजनीतिक संगठन है जो पारदर्शी व निष्पक्ष आंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य नेतृत्व को आगे लाता है उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वह इस चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी जी IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब की दिशा निर्देश पर“अब युवा नेता सीधे सदस्यता से चुने जाएंगे। यह भारतीय राजनीति में सच्चे लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक कदम है यह चुनाव युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाकर ईमानदार, समर्पित नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली शहर कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल छात्र संघ प्रतिनिधि सुनील परिहार, विशाल कुमार यादव, अभिषेक सिंह एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रप्रकाश सहित कई युवा नेता मौजूद थे।

Related posts

हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से तीसरे अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

बिग ब्रेकिंग:-विधायक निधि मामले में हाइकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जारी किया नोटिस।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

khabargangakinareki

Leave a Comment