Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

07 नवम्बर, 2025 से 09 नवम्बर, 2025 तक राजकीय इण्टर कॉलेज, नरेन्द्रनगर में (अन्डर-14 एवं अन्डर-18 बालक वर्ग) की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन।

**राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ**

राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में
जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जिला खेल विभाग के तत्वाधान में दिनांक 07 नवम्बर, 2025 से 09 नवम्बर, 2025 तक राजकीय इण्टर कॉलेज, नरेन्द्रनगर में (अन्डर-14 एवं अन्डर-18 बालक वर्ग) की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में आज शुक्रवार को मुख्य अतिथि उपाधीक्षक, पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर नरेन्द्रनगर अखिलेश कुमार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खेलों का शुभारम्भ किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत तो होता ही है, इसके साथ-साथ टीम भावना से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सीखता है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जनपद/संस्था की दोनों ग्रुपों में 21 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

वहीं उन्होंने बताया कि अन्डर-18 बालक वर्ग में आज का प्रथम मैच देहरादून एवं उत्तरकाशी के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून ने उत्तरकाशी को 5-3 से, दूसरा मैच बागेश्वर एवं हरिद्वार के बीच खेला गया, जिसमें बागेश्वर ने हरिद्वार को 15-0 से तथा तीसरा मैच नैनीताल एवं चम्पावत के मध्य खेला गया, जिसमें नैनीताल ने चम्पावत को 12-1 से जीतकर अगले चक में प्रवेश किया।

वहीं अन्डर-14 बालक वर्ग में आज का प्रथम मैच नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल के मध्य खेला गया, जिसमें नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल को 11-04 से, दूसरा मैच देहरादून एवं उत्तरकाशी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने उत्तरकाशी को 5-04 से तथा तीसरा मैच ऊधमसिहंनगर एवं हरिद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें ऊधमसिंहनगर ने हरिद्वार को 21-08 से जीतकर अगले चक में प्रवेश किया।

उक्त मैचों के निर्णायक राजेन्द्र सिंह नेगी, टेक सिंह राणा, पवन कुमार, गीता डंगवाल, शान्ति, नागेश राजपूत, हेमन्त भारती, मनीष गिरी गोस्वामी ने अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन महेश गुसाई के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ.नरेश गुलवानी, मुकेश शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय कयाकिंग खिलाडी, महेश पालीवाल, खेल समन्वयक विनोद नेगी, ब्लाक खेल समन्वयक भिलंगना उपेन्द्र मैठाणी, वहीद अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand Investment Summit 2023: संस्कृति विभाग ने 15 कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयारी की, जो तिलक और तुलसी की माला सहित

khabargangakinareki

Kerala 12th Result 2024: keralaresults.nic.in पर स्कूल कोड के साथ DHSE देखें अपना रिजल्ट

khabar1239

ज्योतिर्मठ से अपह्ता नाबालिग बरामद, दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Leave a Comment