Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

टिहरी:शराब पीकर वाहन संचालन में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

शराब पीकर वाहन संचालन में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद टिहरी के समस्त यात्रा मार्गों पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा फकोट के पास चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक कार चालक टिहरी से ऋषिकेश की ओर जाता हुआ संदिग्ध प्रतीत हुआ। ऐल्कोमीटर से जांच किए जाने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

उक्त के क्रम में वाहन को जाजल पुलिस चौकी में सीज किया गया तथा वाहन चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में भी 16 कुल चालान किए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान अनंत राम, अर्जुन (सहायक परिवहन निरीक्षक), विपिन एवं रोहन परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे।

Related posts

कुमाऊं विश्वविद्यालय इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से डीएसबी परिसर में हस्तशिल्प मेले का आयोजन।

khabargangakinareki

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 मतगणना के दृष्टिगत मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न। इतने मतगणना कार्मिकों द्वारा लिया गया प्रशिक्षण।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशे के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। एसएसपी ने दिया इनाम।

khabargangakinareki

Leave a Comment