Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking NewsUncategorizedअपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीबागेश्वरयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

Harbans Kapoor Death: हरबंस कपूर के नाम है लगातार एक ही क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का रिकॉर्ड, पढ़ें उनके जीवन की खास बातें

हरबंस कपूर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा विधायक हरबंस कपूर के नाम लगातार एक क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का अनूठा रिकॉर्ड है। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, गुलाब सिंह और हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं।

उत्तराखंड: देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन, पार्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

हरबंस कपूर केवल एक बार विधानसभा चुनाव हारे हैं, इस चुनाव में हीरा सिंह बिष्ट ने उन्हें शिकस्त दी थी। प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने में उनका बेहद अहम योगदान रहा है।

सोमवार को हरबंस कपूर का निधन हो गया। वह अभी 75 साल के थे। निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता उनके आवास श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इंदिरा नगर स्थित आवास उनके अंतिम दर्शनों के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ी। हरबंस कपूर पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वरिष्ठ विधायक और जनता से लगातार जुड़े रहने के कारण हरबंस कूपर काफी लोकप्रिय थे। वह यूपी सरकार के समय शहरी विकास मंत्री भी रहे। हरबंस कपूर के निधन के शोक में सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।

हरबंस कपूर
– फोटो : फाइल फोटो

2007 में दूसरे विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में बीजेपी की पहली निर्वाचित सरकार बनी तो हरबंस विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। 
 

हरबंस कपूर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव में हार मिली। इसके बाद से कपूर कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे।
 

हरबंस कपूर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वह लगातार आठ बार विधायक रहे। वर्तमान में हरबंस कपूर देहरादून की कैट सीट से विधायक थे। हरबंस कपूर जितने सक्रिय थे, उतने ही सरल भी थे।

हरबंस कपूर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

छह साल पहले मेदांता अस्पता में हरबंस कपूर की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। विधायक कपूर जीवन भर लैंब्रेटा स्कूटर पर ही सवार होकर हर जगह जाते थे। हरबंस कपूर के दो बेटे अतुल और अमित हैं। एक बेटी शीतल हैं, जो परिवार समेत विदेश रहती हैं।
 

Related posts

खुशखबरी:- सिरोसिस बीमारी का अब ’टिप्स’ से होगा इलाज – एम्स ने शुरू की ’ट्रांसजुगुलर इंट्राहेपेटिक पोर्टोसिस्टेमिक शंट’ सुविधा:जाने और अधिक इस बारे में।

khabargangakinareki

उत्तरकाशी जनपद में चलाया जा रहा है राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम*

khabargangakinareki

हाईकोर्ट ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश…

cradmin

Leave a Comment