Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsटिहरी गढ़वाल

विधानसभा चुनाव 2022:आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बैनर, एक्शन में  नरेंद्र नगर नगर पालिका

विधानसभा चुनाव 2022:आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बैनर, एक्शन में  नरेंद्र नगर नगर पालिका

नरेंद्र नगर (टिहरी)I

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है।

घोषणा होते ही उत्तराखण्ड तहत पांच राज्यों में आज से अधिसूचना जारी हो गई है।

जिसके बाद नरेंद्र नगर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ मिलकर शहर भर में लगी राजनैतिक दलों की होल्डिंग बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं।

हटाए गए योजनाओं के विज्ञापन करने वाले होर्डिंग

बता दे कि आज चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। जिसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पालिका प्रशासन ने राजनैतिक दलों की होर्डिंग के साथ सरकार की योजनाओं के विज्ञापन करने वाले होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की कार्रवाई

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुश्री अमरदीप कौर ने बताया कि पालिका कर्मचारियों ने शहर के सरकारी तथा राजनैतिक दलों की होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए हैं, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।

बता दें कि आयोग की घोषणा के बाद पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की हो जाती है, जिस कारण यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में “पोस्ट-कोविड वेलनेस: उभरती चुनौतियां- सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और समाधान ” विषय पर वेबिनार का आयोजन।

khabargangakinareki

आगामी पर्यटन सीजन को लेकर जिला अधिकारी ने ली सम्बंधित लोगों की बैठक ।

khabargangakinareki

Leave a Comment