Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsटिहरी गढ़वाल

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स, कोविड-19 एवं रक्तसमूह से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स, कोविड-19 एवं रक्तसमूह से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. भरत सिंह चुफाल ने की एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को एचआईवी एड्स के विरुद्ध जागरूक करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. शुभम उनियाल ने किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को एचआईवी एड्स के संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे वैश्विक प्रयासों एवं भारत सरकार के प्रयासों से छात्रों को अवगत कराते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों में 2030 तक इस वायरस की समाप्ति का लक्ष्य रखा गया है और यह तभी संभव होगा जब युवा पीढ़ी अपने कर्त्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेगी और समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

क्विज प्रतियोगिता का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापनगर के डॉट्स के सुपरवाइजर श्री सुनिल तोपवाल एवं लैब टेक्निशियन श्री जयकृष्ण सेमवाल तथा चंदन लैब के टेक्निशियन बृजीत कलूडा ने किया।

प्रतियोगिता में पांच समूहों ने प्रतिभाग किया। जिसमें B.Sc. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति सेमवाल व पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर नीलम रांगड़ व सुजाता बिष्ट रहीं तथा तृतीय स्थान नितीश बिष्ट व भागवत बिष्ट ने प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को रेड रिबन क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भरत सिंह राणा, श्रीमती मयनी चौधरी, श्री मयंक, श्री रवींद्र लाल शाह, श्री अजीत सिंह राणा, श्री बलवीर सिंह चौहान एवं कर्मचारियों में श्रीमती मधु रावत, मनीषा पंवार तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

07 नवम्बर, 2025 से 09 नवम्बर, 2025 तक राजकीय इण्टर कॉलेज, नरेन्द्रनगर में (अन्डर-14 एवं अन्डर-18 बालक वर्ग) की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मतगणना के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-वानिकी प्रशिक्षण केंद्र को शिफ्टिंग की सूचना से जैंती में आक्रोश

khabargangakinareki

Leave a Comment