Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

आस्था :-15 जून को मनाया जायेगा कैची धाम मन्दिर में नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस । दुल्हन की तरह सज गया है कैची धाम।

15 जून को मनाया जायेगा कैची धाम मन्दिर में नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस । दुल्हन की तरह सज गया है कैची धाम।

रिपोर्ट :- ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसा भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची के पास महाराज नीम करौली बाबा के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।
जहाँ 15 जून को लाखों की संख्या में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शनों को श्रदालुओं का तांता दिखाई देगा।
यहाँ बता दें विगत दो वर्षों से कोरोना की महामारी के चलते बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस समारोह सादगी ढंग से मनाया गया था।
पर इस वर्ष महाराज नीम करौली बाबा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया ।जिसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

इस दौरान यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन कर दिया गया है।
बाबा नीम करौली महाराज कैची धाम में कई दिनों से श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी है।
यहाँ महाराज के भक्त देश, विदेश से भी पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
नीम करौली महाराज के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड देवप्रयाग हिंडोलाखाल में लक्ष्य संस्था द्वारा संचालित तकनीकी संसाधन केंद्र में महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन।

khabargangakinareki

सेफ्टी ऑडिट समिति ने टिहरी बोटिंग प्वाईंट पर 204 खराब लाईफ जैकेटों को किया डिस्मेंटल।

khabargangakinareki

राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न‘।

khabargangakinareki

Leave a Comment