Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारBreaking Newsउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानी

ब्रेकिंग:-चिन्यालीसौड़ के चिलोट गांव में शरारती तत्वों ने बाइक को किया आग के हवाले

*चिन्यालीसौड़ के चिलोट गांव में शरारती तत्वों ने बाइक को किया आग के हवाले*

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

उत्तरकाशीे जनपद केे विकासखंड चिन्यालीसौड़ के चिलोट गांव में शुक्रवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे बाइक जलकर खाक हो गई।
बाइक मालिक गजेंद्र सिंह कैंतुरा ग्राम चिलोट निवासी ने बताया की हमेशा की तरह शुक्रवार रात को उसने अपनी बाइक संख्या यू0 के0 07 AV 6635 गांव के पास सड़क पर खड़ी करके गांव चला गया।

शनिवार सुबह गांव के प्रधान नरेंद्र चिन्यालीसौड जा रहे थे उन्होंने सड़क पर जली हुई बाइक देखी तो पता चला कि यह जली हुई बाइक गजेन्द्र कैन्तुरा की है, जिससे ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिह ने गजेन्द्र सिहं को दूरभाष से सूचित किया तथा वह भी मौके पर आया।

गजेन्द्र सिहं ने बताया कि मेरा अपना दुपहिया वाहन सड़क के नीचे के साइड अन्य वाहनों के बीच मे खड़ा किया हुआ था, तथा असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे वाहन को अलग किनारे कर रंजिस के चलते जलाया है, उसके बाद पीड़ित ने धरासू पुलिस को दूरभाष से सूचित किया।

थाना अध्यक्ष धरासू ऋतुराज ने उक्त मामले के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की बात कही।

Related posts

अंडर-14 कैरम में 32 और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, कल से शुरू होंगे ओपन कैरम मुकाबले।

khabargangakinareki

तहसील दिवस:-37 शिकायत हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया गया निस्तारण।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को पोर्टल पर ऑनलाइन करने के दिये निर्देश।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री की पहल से महिला अस्पताल उपचार के साथ साथ पार्किंग की सुविधा मिलेगी तामिरदारो को भी।

khabargangakinareki

Leave a Comment