Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-26 सितंबर से होगी रामलीला मंचन की  चल रही तैयारी।

26 सितंबर से होगी रामलीला मंचन की  चल रही तैयारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ही नही अपितु पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में रामलीला मंचन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। जिसके लिए देर रात तक पात्रों के रिहलर्स की जगह जगह तैयारी हो रही है।
यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में देर रात तक निदेशक मंडल द्वारा रामलीला के पात्रों को रिहलर्स के माध्यम से परिक्षण दिया जा रहा है।

जिससे वह जनता के सामने अपना अच्छा अभिनय कर जनता की वाहवाही लूटने में कामयाब हो सके।
सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक रामलीला कमेटी विगत 50 वर्षों से निरंतर रामलीला मंचन के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करते आ रही है।

इधर समिति के निदेशक हिम्मत सिंह, कैलाश जोशी, इन्द्र सिंह रावत, व गोरव जोशी , लक्ष्मण सिंह,समेत समिति के अध्यक्ष व महासचिव सहित सभी सदस्य अपना अपना सहयोग बराबर देते आ रहे हैं।

यहाँ बताते चलें नव सांस्कृतिक समिति रामलीला कमेटी में छोटे छोटे बालक, बालिकाओं समेत पुरुषों की भी मंचन में बड़ी भागेदारी रहती है।

रामलीला मंचन की रिहलर्स से पहले प्राथना की जाती है सभी पात्रों द्वारा।

सरोवर नगरी नैनीताल व पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला के रिहलर्स की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कही कही तो रामलीला मंचन शुरू भी हो गया है।
निदेशक मंडल ने सयुंक्त रूप से बताया छोटे छोटे बाल कलाकारों को सिखाने में काफी समय लगता है।

जो नये नये बच्चे अभिनय के लिए आते हैं उनको काफी अच्छी तरह ट्रेंड किया जा रहा है जिससे वह जनता के सामने अच्छा मंचन कर सके।
निदेशक मंडल ने बताया कि छोटे छोटे बच्चे जो प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज तक के बच्चे होते हैं।
जो पहली बार अभिनय करते हैं उनको थोड़ी परेशानी जरूर होती है।

साथ ही जो सीनियर वर्ग के बच्चे होते हैं और जिन्होंने एक दो बार रामलीला के दौरान मंचन कर लिया उन बच्चों को रिहलर्स कराने में उतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती है।
उन्होंने बताया रामलीला मंचन के लिए एक माह पूर्व से रिहलर्स की तैयारियां शुरू कर दी जाती है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे, के अलावा दिनेश जोशी, महेश तिवारी, उर्वादत जोशी, ललित मोहन पांडे, दीपक , महावीर सिंह, श्री बिष्ट, विनोद, सन्तोष पंत, प्रकाश, नवीन, ललित, हेम, मोहन, विकास, हिमांशु, राजेश, बीरेंद्र बिजी, पंकज, कुणाल, शेखर जोशी, सचिन, हितेश, बी सी पंत, सुरेश कांडपाल, गणेश, समेत तमाम लोगों का कमेटी को बराबर सहयोग मिलता रहता है।

Related posts

Dr. Praveen Togadia सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून और दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए सरकारी सुविधाएं बंद करने

khabargangakinareki

भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग के तीसरे वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन समारोह संपन्न।

khabargangakinareki

न्याय पंचायत देवंज, आमपाटा एवं गरवाण गांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment