Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

ब्रेकिंग:- भालू ने महिला पर किया घातक हमला, बाल बाल बची महिला की जान।

भालू ने महिला पर किया हमला*

उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा प्रखंड के ओल्या गॉव निवासी रामनारायण भट्ट की पत्नी पर भालू ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
घटना उस वक्त हुई जब दो महिलाए शाम के समय करीब 3 बजे अपने ही निजी खेतों में घास काटने गई थी जहाँ पर घात लगाए भालू ने अचानक से श्रीमती गुजलेश्वरी देवी उम्र 40 वर्ष पर अचानक हमला कर दिया।
गुजलेश्वरी पर भालू का हमला होने की भनक जैसे ही दूसरी महिला को लगी तो उस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर घायल महिला को भालू के चुंगल से छुडाया। महिला का शोर सुनाई देते ही ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन फानन घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। घायल महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
आपको बता दें कि ओल्या गॉव में इससे पहले भी भालू ने कई बार हमलें किए हैं और यहां के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के हमले से निजात दिलाने के लिए गुहार भी लगाई है लेकिन लोगों का आरोप है कि वन विभाग कहीं कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।

Related posts

पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा इन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।

khabargangakinareki

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य, प्रशासन सतर्क।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel बचाव अभियान: Navyug द्वारा Silkiara टनल से 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान के खर्च का बोझ

khabargangakinareki

Leave a Comment