Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) के चौथे दिन गढ़वाली फैशन शो के मुरीद हुए लोग।

जिले के पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) के चौथे दिन मेलार्थी गढ़वाली फैशन शो के मुरीद हो गए।

प्रेस क्लब की ओर से माघ मेला मंच पर आयोजित गढ़ फेशन शो में स्थानीय युवक एवं युवतियों ने गढ़वाली फेशन के रंग बिखेरे।
पहाड़ के पारंपरिक पहनावे और आभूषणों से लकदक स्थानीय महिलाओं ने जब रैंप पर कैटवॉक किया और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

इस मौके पर पत्रकार रहे स्व. सुरेन्द्र पुरी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई वहीं उनकी माता को शॉल भेंट व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रेस क्लब उत्तरकाशी की ओर से पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) में गढ़ फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाली, जाड, भोटिया, किनौरी, खांपा सहित रवांई, टकनौरी, बाड़ागड्डी व फते पर्वत क्षेत्र के परिधानों से सजे युवक एवं युवतियों ने कैटवाक किया और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया।

जिससे मेलार्थियों से भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने यह मेला हमारी पौराणिक धरोहर है।

मेलों से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और सभी कलाकारों एवं आयोजक मंडल को बधाई दी।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र भट्ट, साहब सिंह कलूड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष चिंरजीव सेमवाल, बलवीर परमार, दिग्वीर बिष्ट, सुरेन्द्र नौटियाल, राजेश रतूड़ी, राजीव नौटियाल, सुभाष बड़ोनी, सुरेश रमोला, कीर्ति निधि,, बिनीत कंसवाल सहित महिला पत्रकार रमा भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता की मुहिम ‘लव फॉर फाउंटेन पेन’ उत्तराखंड पहुंची

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सुमेरी बिष्ट का जोरदार स्वागत ।

khabargangakinareki

राजनीतिक प्रत्याशा के बीच प्रधानमंत्री Modi Uttarakhand Investors Summit 2023 का उद्घाटन करेंगे

khabargangakinareki

Leave a Comment